फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला छपाई कारीगर का शव

विज्ञापन
गांव अमेठी जदीद में घटना की जानकारी करते सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाल विनोद शुक्ला व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छपाई कारीगर का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पत्नी भी मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अमेठी जदीद निवासी महेंद्र राठौर (34) जयपुर में छपाई का काम करता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने महेंद्र के कमरे में जाकर देखा तो पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटक रहा था।
इस पर कोहराम मच गया। सूूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
महेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। राजबहादुर, सुनील और सुशील के अलावा घर में पत्नी मोनी और बच्चे अमित, सुमित और अनिकेत हैं। पत्नी मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला भीकमपुरा स्थित मायके में गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें