फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बकरीद के मौके पर क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार को पुलिस बल ने नगर में रूट मार्च किया। सीओ सोहराब आलम के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में पुलिस फोर्स जमा हुआ। यहां से पुलिस बल ने टीपी चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, जामा मस्जिद होते हुए पुल गालिब तिराहे पर पहुंचा।
रूट मार्च के दौरान लोगों को शांति सद्भावना से त्योहार मनाने के साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देने का संदेश दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जेपी पाल, चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, एसआई अनिल सिकरवार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।