फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में शनिवार को आलू की खरीद पर ईद की छुट्टी का असर दिखा। व्यापारियों की संख्या कम होने से बिकवाली सुस्त रही। आवक घटने के बावजूद आलू के भाव स्थिर बने रहे। मंडी में करीब 60 ट्रक आलू पहुंचा। सामान्य आलू 201 रुपये से 401 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं, 3797 और चिप्सोना आलू 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल में बिक्री हुई। नीदरलैंड आलू 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। शुक्रवार को 70 ट्रक और बृहस्पतिवार को 100 ट्रक आलू पहुंचने पर भी यही भाव रहे थे। इन दिनों मंडी से सर्वाधिक आलू सिलचर के लिए ट्रकों में लोड किया जा रहा है। (संवाद)