फोटो-24, अंगदान दिवस पर प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाते छात्र। स्रोत कॉलेज
कमालगंज। इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, मेजर एसडी सिंह विवि में अंगदान दिवस कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता और संगोष्ठी के साथ हुआ। बीएएमएस छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से अंगदान के महत्व पर जागरूकता बढ़ाई। शल्य, शालाक्य व रचना शरीर विभाग ने संगोष्ठी आयोजित की। डॉ. विनायक किन्नल, डॉ. शारदा और डॉ. कुंदन मिश्रा ने अंगदान के आधुनिक व आयुर्वेदिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. आशिक ने छात्रों को अंगदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील राजपूत और डॉ. दुर्गेश ने किया।