फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंद तंबाकू गोदाम का प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बंद कराए गए तंबाकू गोदाम का अधिकारियों ने मंगलवार को सर्वे किया। अधिकारियों को गोदाम बंद मिला।
विज्ञापन


गांव बरझाला निवासी एक युवक ने संपूर्ण समाधान दिवस में मानकों की अनदेखी कर बस्ती के बीच तंबाकू कारोबार करने की शिकायत की थी। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गोदाम को बंद करा दिया था। गोदाम का बिजली पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए।
विज्ञापन

कायमगंज नगर के आसपास तमाम तंबाकू गोदाम खुले हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ऐसी कार्रवाई से तंबाकू कारोबार पर संकट आना तय है। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के एसके मिश्रा टीम के साथ गांव बरझाला में बंद गोदाम का सर्वे करने पहुंचे। सर्वे के दौरान टीम को गोदाम बंद मिला।
विज्ञापन


गोदाम स्वामी भूरेंद्र गंगवार ने बताया कि गोदाम खुलवाने के लिए सभी मानक पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें