फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू नेताओं को पुलिस ने घेरा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहानगंज में पैमाइश के दौरान शुक्रवार को धान की फसल जोतने के विरोध में शाम को भाकियू नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पहले से तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें डीएम कार्यालय में घुसने से रोक दिया। इस पर नोकझोंक हुई और 21 अगस्त को धरना प्रदर्शन का एलान किया गया।

जहानगंज में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव बहोरा में पैमाइश के दौरान खेत में धान व मक्का की खड़ी फसल को जोत दिया गया। इसको लेकर भाकियू नेता सक्रिय हो गए। और चकबंदी अधिकारियों पर जबरन फसल जोतने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शाम को भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इनकी भनक लगने पर पहले से वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेताओं के पहुंचने पर कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर उन्हें घुसने नहीं दिया। इस पर प्रभाकांत दूसरे गेट से अंदर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनका घेराव कर लिया। इसको लेकर काफी देर तक नोकझोंक हुई। सीओ सिटी ने पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत किया। मुकेश शर्मा ने बताया कि जहानगंज निवासी महावीर, राजवीर, सूबेदार, कमलेश की 14 बीघा धान की फसल जोत दी गई। विरोध करने पर भाकियू नेता को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे 21 अगस्त को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें