फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुंदरपुर के प्रधान की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुंदरपुर के प्रधान की तलाश में एसओजी व पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। बंटाईदार को गोली लगने के बाद से पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी प्रधान राजू यादव के बंटाईदार पिंटू जाटव के चार दिन पहले भूमि विवाद में गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल पिंटू जाटव को लोहिया अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में प्रधान के पारिवारिक भतीजे ने गांव के हरिशचंद्र, मनफूल सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की तो कहानी कुछ और ही निकल कर सामने आई। एसओजी व कोतवाली पुलिस तब से प्रधान राजू की तलाश में कटरी सहित कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है।
पुलिस ने प्रधान की बोलेरो भी कब्जे में ले ली है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि प्रधान की तलाश की जा रही है। शीघ्र की घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें