फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौराहे पर पुलिस का पहरा, मिठाई की दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। मुख्य तिराहे पर पुलिस गश्त करती रही और पिकेट पर सिपाही तैनात रहे। उसके बाद भी चोर मिठाई की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर दुकानदार सवाल उठा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्याम सक्सेना की मुख्य तिराहे पर पर मिठाई व कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी की दुकान है। गुरुवार की रात को श्याम दुकान बंद करके घर चले गए। मुख्य तिराहे के पास पुलिस की पिकेट लगी थी। फोर्स रात में गश्त कर रहा था। उसके बाद भी रात में किसी प्रहर चोरों ने पीछे का गेट तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुकान के अंदर घुसे चोर 42 हजार की नकदी, 25 गत्ते बिस्किट, 10 डिब्बे चॉकलेट, सात गत्ते कोल्ड ड्रिंक, दो सिलिंडर, गैस भट्ठी, दो भगौने, 25 किलो मिठाई चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने नरेंद्र गुप्ता की मिठाई की दुकान का पीछे का गेट तोड़ दिया। चोर उनकी दुकान से 18 किलो मिठाई, एक सिलिंडर, 15 किलो डालडा, 41 हजार की नगदी चोरी कर लिया। सुबह आस पास के लोगों ने दुकान के गेट टूटे देखकर नरेंद्र व श्याम को सूचना दी।
विज्ञापन

दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। थाने के दो सिपाही मौके पर निरीक्षण कर वापस चले गए। नरेंद्र गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की लापरवाही पर रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें