फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः शोहदों पर कार्रवाई न होने से थाने का किया घेराव

विज्ञापन
शमसाबाद थाने के गेट पर खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। शिकायत के बाद भी शोहदों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के साथ थाने का घेराव कर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख एसओ ने मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर पुलिस हर थानाक्षेत्र में रोजाना छात्राओं व महिलाओं को जागरूक कर रही है। किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से शिकायत करने का पाठ पढ़ा रही है, लेकिन जब शिकायत थाने पहुंचती है तो मित्र पुलिस टरकाने का काम करती है। ऐसा ही कुछ एक गांव की छात्राओं के परिजनों के साथ हुआ। एक गांव की चार छात्राएं शमसाबाद स्थित अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने आती हैं।
रास्ते में उन्हें गांव साधौसराय के युवक आए दिन छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। विरोध करने पर युवक धमकी देते हैं। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और युवकों की शिकायत की। वहां एसओ ने उनकी बात सुनने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत सिंह थाने पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर करीब एक बजे एसओ मनोज भाटी ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद शमसाबाद पुलिस ने साधौसराय निवासी नितिन व अंकित के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें