फतेहगढ़ कोतवाली में सैनिटाइज के लिए लगाया गया मिक्स फैन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शादी बारातों में लोगों के स्वागत में लगाया जाने वाला मिक्स फैन फतेहगढ़ कोतवाली के गेट पर लगाया गया है। फैन के नीचे के हिस्से में पानी और इत्र के मिश्रण की जगह सैनिटाइजर भर दिया गया है। गेट के बगल लगे फैन के सामने तीस सेकेंड खड़े होने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। पुलिस का जुगाड़ को देखने को कई लोग कोतवाली गेट तक गए।