फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस ने 10 दिन तक नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस पर आरोप है कि उसकी कार्यप्रणाली से तंग आकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि महिला के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज दिन तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

जबकि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना, एसपी कार्यालय और समाधान दिवस तक में गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार की रात में महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी तारा कश्यप (24) की पांच वर्ष पहले मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सोनू से शादी हुई थी। पति सोनू के शराब पीने से परेशान होकर तारा दो वर्ष से मायके में रह रही थी। तारा के पिता जगदीश और भाई का देहांत हो चुका है। मां पुष्पा दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है।
विज्ञापन

बताया गया कि 23 सितंबर को तारा दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी व उसके परिजनों से किसी बात को लेकर तारा की कहासुनी हो गई। पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर तारा को मारपीट दिया। तारा ने पड़ोसी व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।
पुलिस ने 25 सितंबर को तारा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया तो उसमें तारा के शरीर में सात चोटों की पुष्टि हुई। तारा मेडिकल रिपोर्ट लेकर कई दिनों तक थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो तारा ने समाधान दिवस में गुहार लगाई।
आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने तहरीर बदलकर देने के लिए कहा। तारा ने दूसरी तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 30 सितंबर को तारा ने एसपी को संबोधित प्रार्थनापत्र भेजा, लेकिन न्याय नहीं मिला। तारा की मां पुष्पा देवी तीन अक्तूबर को कन्नौज अपने मायके गई थी। इसी दिन तारा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार की दोपहर तक जब तारा घर से नहीं निकली तो पड़ोस में रह रहे ताऊ रामू ने आसपास के लोगों से जानकारी की। मकान के अंदर जाकर देखा तो तारा को फंदे से लटका देखा। सूचना पर मां पुष्पा व सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, कोतवाल हरिगोविंद, चौकी इंचार्ज राहुल मौके पर पहुंचे। तारा की मां पुष्पा ने बताया कि बेटी तारा अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट लिखवाने के लिए 10 दिन से थाना, चौकी, एसपी कार्यालय से लेकर समाधान दिवस तक गुहार लगा चुकी थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से वह परेशान थी, इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज याकूतगंज राहुल कुमार ने बताया कि तारा से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें