फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से शिकायत करने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से शिकायत करने पर होटल मालिक को जान से मारने की धमकी दी। होटल मालिक ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी नीरज गुप्ता ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि रोडवेज बस स्टेशन के पास उसका शाकाहारी भोजन का होटल है।
21 अक्तूबर की रात को 11 बजे हिस्ट्रीशीटर अपने 15 साथियों के साथ होटल पर आया और सभी लोगों को खाना खिलाने के लिए कहा। उन्होंने होटल बंद करने की बात बताई।
विज्ञापन

इस पर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी होटल के अंदर घुस आए और गोलक से 45 हजार रुपये लूटकर जाने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और दूसरे दिन उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। तहरीर देेने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पांच दिसंबर को हिस्ट्रीशीटर होटल पर आया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
हिस्ट्रीशीटर के आतंक से उनका होटल नहीं चल पा रहा है। एसपी ने इस मामले में कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें