फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बालिका को ले जाने का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माता-पिता की मौत के बाद बुआ के घर रह रही एक नौ साल की बालिका को रिश्तेदारों ने मुरादाबाद ले जाने का प्रयास किया। बालिका को कार पर बैठाते वक्त चीख-पुकार सुन उसे पांचाल घाट चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। बालिका की बुआ ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों पर कुछ लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के बीबीगंज निवासी अजेंद्रनाथ भारद्वाज और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी इकलौती बेटी अंजली (9) अपनी बुआ के साथ रहने लगी। इसी दौरान मुरादाबाद की एक रिश्तेदार ने शिकायती पत्र देकर बेटी पर अपना अधिकार जताया। इसकी जांच बाल कल्याण समिति को सौंपी गई। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अंजली और उनकी बुआ को शनिवार को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया। शाम करीब पांच बजे वह घर छोड़ने के बहाने उसे कार से लेकर चले। कार को शहर में लाने की बजाय भोलेपुर से मसेनी होकर पांचाल घाट की ओर ले जाया गया। पांचाल घाट चौकी के पास बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बालिका अंजली को मुरादाबाद के लोगों की कार में जैसे ही बैठाने का प्रयास किया, तो बालिका चीखने लगी।
शक होने पर पीछे बाइक से चल रहे सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज ने पुलिस को सूचना दे दी। पांचाल घाट चौकी पुलिस ने बालिका को अपने कब्जे में ले लिया। बालिका की बुआ सुजाता रानी ने इसकी शिकायत डीएम से की। आरोप लगाया कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने मिलीभगत करके बेटी का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। जबकि उनके साथ जाना चाहती है। मगर समिति के पदाधिकारी जबरन उसे मुरादाबाद भेजने पर तुले हैं। देर शाम तक पांचाल घाट चौकी पर दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा। समिति की अध्यक्ष रुचि तोमर ने बताया कि अस्वस्थ होने की वजह से वह कार्यालय नहीं गईं। सदस्य सोमेश द्विवेदी का कहना है कि वह दिल्ली गए हैं। बालिका अस्थाई रूप से बुआ को सौंपी गई थी। रुपये लेने के आरोप के संबंध में वह कमेटी के समक्ष मामला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें