फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में पल्लेदार को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के एक पल्लेदार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी किसान रामकुमार कटियार का शव 27 सितंबर की सुबह नलकूप परिसर में पड़ा मिला था।
उनकी नुकीली वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। भाई अनिल कटियार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
छानबीन में किसान के ब्याज पर रुपये देने व नलकूप पर जुआ होने का मामला प्रकाश में आया था।
पुलिस ने गांव के लोगों से इस संबंध में जानकारी की, लेकिन नतीजा नहीं निकला था।
शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि गांव कठेरियन नगला निवासी एक पल्लेदार का नलकूप पर आना- जाना था। वह घटना की रात रामकुमार से नलकूप पर मिलने गया था। शनिवार को पुलिस ने पल्लेदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पल्लेदार ने बताया कि उस रात वह कोल्ड स्टोरेज से उसी रास्ते से वापस घर गया था, पर नलकूप नहीं गया था।
उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पल्लेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें