फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डा पर अतिक्रमणकारी ठेली वालों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस अड्डे के सामने अतिक्रमण करके लगाई गईं ठेलियों पर पुलिस का डंडा चला। पुलिस कर्मियों ने सभी ठेली वालों को दूर तक दौड़ा दिया। हालांकि एक घंटे बाद दोबारा ठेली वाले फिर से अपने स्थान पर जम गए।
विज्ञापन

बस अड्डे के सामने ठेली वालों का जमघट आम बात हो गई है। इन्होंने स्थायी अतिक्रमण कर लिया है। चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कुछ सख्ती शुरू की। कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय के निर्देशन में पहुंची पुलिस ने अचानक ठेली वालों को डंडा मारकर भगाना शुरू कर दिया। सिपाहियों ने ठेली वालों को दूर तक दौड़़ा दिया।
कई ठेली वाले अपना स्टूल, कुर्सी और अन्य सामान छोड़कर भाग गए। शिकंजी विक्रेताओं के नीबू, पाइप आदि सामान भी बिखर गया। पुलिस की दोनों गाड़ियां जाने के एक घंटे बाद ही सभी ठेलियां अपने स्थान पर फिर से लग गईं। ठेली लगने की वजह से बसों के आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें