फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस ने गांव के दो युवकों को कॉल डिटेल के आधार पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फंदे पर दो सहेलियाें के शव लटके मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के पिता की तहरीर पर देर शाम दोनों युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सहेलियां चाचा के मोबाइल में अपना सिम डालकर बात करती थीं। उसके बाद मोबाइल से सिम निकालकर सब कुछ डिलीट कर देतीं। मामले में पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह युवती (18) और किशोरी (17) दोनों सहेलियों के शव पेड़ पर दुपट्टे से लटके हुए मिले थे। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें दोनों की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।



वहीं, परिजन दोनों सहेलियों के शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा कर रहे थे। बुधवार को डीएम व एसपी की मौजूदगी में दोनों सहेलियाें का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दोनों सहेलियों के आत्महत्या करने के मामले में एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार व कोतवाल रामअवतार को लगाया। वहीं, दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन




मौके पर एक मोबाइल व एक सहेली के वस्त्र में सिम मिला था। जांच में पता चला कि मोबाइल एक सहेली के चाचा का था। दोनों सहेलियों के पास एक सिम था। दोनों सहेली चाचा के मोबाइल में अपना सिम डालकर बात करती थीं। पुलिस ने कॉल डिटेल निकालकर गुरुवार को कायमगंज निवासी पवन और कंपिल निवासी दीपक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो कई तथ्य उजागर हुए हैं। पुलिस की टीमें शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें