फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से पोल टूटा, बिजली गुल

विज्ञापन
गांव नगला नान के पास टक्कर से टूटा पड़ा बिजली का पोल व खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। कार की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। चालक कार छोड़कर भाग गया। पोल टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला नान में चिंतामणि तालाब के पास बुधवार को फर्रुखाबाद की ओर तेज रफ्तार आ रही कार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी।
इससे पोल टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाल-बाल बच गया और मौका देखकर वहां से भाग गया। गनीमत रहीं उस समय बिजली नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गुरुवार सुबह तक बिजली की लाइन चालू करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि बिजली का पोल टूटने के संबंध में कोई सूचना मिली है। पोल की व्यवस्था कराकर बिजली की लाइन चालू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें