फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कराटे में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छत्रपति शिवाजी साहू महाराज यूनीवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स की ओर से हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सफल कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कहा कि जो लक्ष्य तय कर लेता है, उसे हर हाल में सफलता मिलती है। तिकोना स्थित पुष्कर कराटे एकेडमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में उमंग तिवारी, रिद्धि चतुर्वेदी, पाखी सक्सेना, चेतन सिंह, दीक्षा गौर, अश्विक श्रीवास्तव, अवंतिका श्रीवास्तव, शौर्य प्रताप, आदित्य कुमार, आयुष राजपूत, वैष्णवी चतुर्वेदी, अर्पित भारद्वाज, सक्षम रस्तोगी, आरव रस्तोगी, यशस्वी दीक्षित, वेदांत रस्तोगी, अमन वर्मा, बिट्ठल वर्मा, पुष्कर पुष्कर भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन खिलाड़ी अमन वर्मा, पुष्कर भरद्वाज और बिट्ठल वर्मा ने ओपन खेल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ने कोच पारस भारद्वाज की सराहना की। कोच पारस भारद्वाज ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया। इस मौके पर संजीव कटियार, ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, सोनू ठाकुर, लालजी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें