फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अग्रिम डेट के बिल के साथ पकड़ी गई ब्रांडेड तंबाकू लदी पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जीएसटी के सचल दल द्वारा अग्रिम डेट के ई-वे बिल के साथ पिकअप पर लदी ब्रांडेड तंबाकू पकड़ी। सचल दल ने पकड़ी गई पिकअप मंडी समिति में खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


जीएसटी सचल दल प्रभारी सहायक आयुक्त रामनरेश सिंह व अभिषेक मिश्रा ने चेकिंग के दौरान अचरा रोड पर ब्रांडेड तंबाकू के पैकेट लदी पिकअप को रोका। चालक से गाड़ी में लदे माल के प्रपत्र मांगे तो उसने एक दिन बाद ई-वे-बिल कटा हुआ दिखाया। इस पर सचल दल ने माल लदी पिकअप को कब्जे में ले लिया।
टीम ने पिकअप को मंडी समिति ले जाकर खड़ा कर दिया है। पिअकप में मुंशी ब्रांड की 17 बैग तंबाकू लदी है। गौरतलब है कि इस ब्रांड की फर्म पर पिछले माह सीजीएसटी की टीम ने छापा भी मारा था।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त रामनरेश प्रसाद ने बताया कि तंबाकू लदी पिकअप खड़ी है। व्यापारी ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। व्यापारी के आने पर टैक्स व जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें