फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट व एएनएम मिले गायब, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों का डीएम ने निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट व एएनएम के गायब मिलने पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरीय पीएचसी में भी अव्यवस्थाएं रहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र की तीन पीएचसी का निरीक्षण किया। पीएचसी पिथनापुर में गंदगी देख डीएम ने सफाई कराने के निर्देश दिए। मरीज कम होने पर पूछताछ में डॉ.सुधीर सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट शैलेंद्र भी नहीं आ रहे हैं। इस पर डीएम ने फार्मासिस्ट के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएचसी सबलपुर में 18 मरीज ही दवा लेने पहुंचे। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। यहां फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री, एएनएम वेदवती, अंजली के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीएचसी अमृतपुर के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई पर ध्यान देने को कहा। बताया गया कि प्रति माह यहां 70 से 80 प्रसव हो रहे हैं। डीएम ने गर्मी को देखते हुए सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार को प्रसूताओं के लिए कूलर लगवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में 61 मरीज देखे जा चुके थे। डॉ.गौरव वर्मा ने दवा उपलब्धता की जानकारी दी। सफाई कर्मी न होने पर डीएम ने डीपीआरओ से कहकर सफाई कराने को कहा। डॉ.रजत कटियार, फार्मासिस्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी भोलेपुर में मात्र 10 मरीज पहुंचे। इनमें सर्वाधिक डायबिटीज के मरीज थे। एलटी विनय कुमार ने जांच की। कम मरीज पहुंचने से डॉ.श्वेता सिंह, फार्मासिस्ट अखिलेश, सीएचओ व स्टाफ नर्स आदि को घंटों इंतजार करना पड़ा। पीएचसी में ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पीएचसी रकाबगंज में डॉ.शोभा सक्सेना ने 18 मरीज देखे। इनमें 6 जांचें की गईं। खुजली के मरीज बढ़ने के बावजूद अस्पताल में ट्यूब उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को बाजार से ट्यूब खरीदना पड़ा।
शमशाबाद क्षेत्र के पीएचसी रोशनाबाद में डॉ.स्मिता त्रिपाठी ने दोपहर 1:00 बजे तक 17 मरीज देखे। इसमें खांसी, जुकाम के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार, सीएचओ श्रृष्टि शाक्य आदि मौजूद रहे। पीएचसी फैजबाग में डॉ.आशीष कुमार व डॉ.कल्पना कटियार ने 32 मरीज देखकर दवा दिलवाई। 10 मरीजों की जांच हुई। चार मरीजों की शुगर बढ़ी हुई निकली। एलटी लोकेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें