फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नगर पालिका के ईओ सहित आठ के खिलाफ याचिका

Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने नगर पालिका के ईओ सहित आठ के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें धोखाधड़ी व मारपीट कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सीजेएम कोर्ट में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, मोहल्ला नक्कार चियान निवासी अमजद, इकबाल, रिजवान, कल्लू, बादल, सीपू, फेमिदा के खिलाफ याचिका दायर की। इसमें आरोप लगाया कि पति के नाम पर मोहल्ले में एक मकान है। मकान नगर पालिका में दर्ज है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 4 जून 2015 को मकान अमजद के नाम पर दर्ज करा लिया। 14 मई को यह लोग मकान पर कब्जा करने की नियत से आए और निर्माण करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए सभी लोग अंदर घुस आए। लात-घूसों से मारपीट करने लगे। उसके कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर सभी लोग धमकी देकर भाग गए। तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें