फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर कई दिनों से नाला निर्माण चल रहा है। नाला खोदाई के बाद मलबा रोड पर डाला जा रहा है। इसे तुरंत नहीं उठाया जाता, लिहाजा दिन में बाजार खुलने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मलबे की वजह से कई बार जाम लगने से घंटों वाहन फंसे रहते हैं। लोगों ने खोदाई के बाद मलबा तुरंत हटाने की मांग की है।
नाला खोदाई की वजह से रेलवे रोड के आसपास की गलियों की नालियों का पानी पास नहीं हो पा रहा है। इससे गलियों में जलभराव हो रहा है।
इसके लोगों को जलभराव व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके बाद भी नाला निर्माण की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा रही है।
इससे लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसके चलते ही नाले के निर्माण में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। यदि एक-दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो मजबूरन नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।
इलाके के देवेेंद्र, राकेश और सुदामा का कहना है कि अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं, लेकिन बिना समस्या का समाधान कराए ही लौट जाते हैं।