फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का भ्रम फैलाने वाली अवैध पैथोलॉजी बंद कराई

विज्ञापन
कमालगंज में पैथोलॉजी पर जांच करते सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंजीकरण न होने पर पैथोलॉजी को बंद करा दिया गया है। संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पैथोलॉजी के खिलाफ डेंगू की गलत रिपोर्ट जारी करने की भी शिकायत थी।
सोमवार सुबह सीएमओ के आवास दूध लेकर पहुंचे कर्मचारी राजकिशोर ने खुद को डेंगू होने की जानकारी दी। इस पर सीएमओ ने रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी सेंटर का पता किया और डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया के साथ कमालगंज में कानपुर रोड स्थित पैथोलॉजी पर छापा मार दिया।
विज्ञापन

वहां मरीजों की जांच की जा रही थी। मौके पर मिले रिशभ पंजीकरण से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस पर सीएमओ ने पैथोलॉजी को बंद करा दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया ने बताया कि ह्यूमन केयर पैथ लैब को बंद कराकर नोटिस दिया गया है।
मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे कुछ पैथोलॉजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा है। बीएएमएस डॉक्टर के सहारे चल रहे एक नर्सिंगहोम में आपरेशन से लेकर भ्रूण परीक्षण तक किए जाने के आरोप लगाकर पूर्व में शिकायतें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम संचालक आयेदिन सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटता दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें