फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रामीणों के पथराव करने पर पैरामिलेट्री जवान ने दो राउंड की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। फर्जी वोटिंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा में तैनात पैरामिलेट्री के जवान ने दो राउंड फायरिंग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। मतदान के बाद पुलिस पकड़े गए युवक को ले जा रही थी। इस पर ग्रामीणों ने फिर से पथराव कर दिया। ऐसे में एसडीएम सहित पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र के अंदर चली गई। सूचना पर पहुंचे फोर्स ने ग्रामीणों को लाठियां फटकार कर खदेड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह के मजरा सूरजपुर पट्टी मदारी मतदान केंद्र के बूथ संख्या 71 पर गांव का एक युवक भाई अभय का वोट डालने आया। वहां मौजूद फोर्स ने युवक को फर्जी वोटिंग करने के आरोप में पकड़ लिया। जानकारी होने पर ग्रामीण मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे। पकड़े गए युवक को छुड़वाने को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर पैरामिलेट्री के जवानों ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। भीड़ ने जवान पर पथराव कर राइफल छीनने का प्रयास किया। इस पर जवान ने दो राउंड फायरिंग कर दी। भीड़ वापस गांव की ओर चली गई।
सूचना मिलने पर एसडीएम कायमगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस पकड़े गए युवक व पोलिंग पार्टी के साथ केंद्र से बाहर निकल रही थी। तभी ग्रामीणों ने फिर से पथराव कर दिया। ऐसे में वहां भगदड़ मच गई। एसडीएम सहित पोलिंग पार्टी व फोर्स मतदान केंद्र के अंदर घुस गया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए युवक को थाने भेजा। पोलिंग पार्टी को सुरक्षा में रवाना किया। देर शाम को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह व एसपी विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे प्रकरण की जानकारी की। एसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें