फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सहसपुर में मगरमच्छ से दहशत, वन विभाग ने पकड़़ा

Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के एक गांव में मकान की बाउंड्रीवाल के पास पहुंचे मगरमच्छ को देख दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने ढाई घंटे मशक्कत के बाद जलीय जानवर को पकड़कर काली नदी में छुड़वाया। उसका वजन करीब तीन क्विंटल था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी इंद्रपाल सिंह का मकान खेत में बना है। शुक्रवार रात करीब एक बजे उन्होंने मकान की बाउंड्रीवाल के किनारे मगरमच्छ देखा। इससे दहशत फैल गई। कुछ ही देर में गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी। रात करीब दो बजे वन क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम समेत गांव पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे सुबह पांच बजे काली नदी में छोड़ दिया गया।
काली नदी के किनारे बसे गांव कटिन्ना मानिकपुर, दरिया हुसैनपुर मसमूले, स्वामी नगला, गजियापुर, कुबेरपुर डूंगरसी के लोगों ने बताया कि काली नदी में मगरमच्छ की संख्या काफी है। इसी वजह से जानवरों को पानी पीने के लिए नदी में नहीं जाने देते। यही नहीं बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब तीन क्विंटल वजनी था। उसकी लंबाई लगभग सात फीट थी। वन दरोगा राहुल, मनोज दीक्षित, सचिन कुमार तथा शैलेंद्र की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली से ले जाकर उसे नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें