कंपिल। कस्बा के मुख्य चौराहा राणा बाजार के पास से गुजरी बंच केबल में रविवार शाम आग लग गई। धू-धू करती बंच केबल को देख खलबली मच गई। इस दौरान जलती बंच केबल टूटकर नीचे भी आ गिरा। बिजली अधिकारियों को सूचना दी गई, जिस पर सिवारा फीडर बंद किया गया। स्थानीय लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। सिवारा उपकेंद्र के जेई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सिवारा फीडर बंद करा दिया गया था। बंच केबल जुड़वाकर रात में ही आपूर्ति चालू कर दी गई है। (संवाद)