फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट उपकेंद्र ठप, बिजली-पानी के लिए तरसे 6000 उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर का पांचाल घाट बिजली उपकेंद्र केबल बाक्स फुंकने से ठप हो गया। इससे रविवार को दूसरे दिन भी 6000 उपभोक्ता बिजली, पानी के लिए तरसते रहे। रात की नींद हराम होने के साथ दिन में भी लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


पांचाल घाट बिजली उपकेंद्र के मिल्क डेयरी व कैंट फीडर से शहर के 6000 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार शाम 33केवी लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे दोनों फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने रात में फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे रात भर बिजली न मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई।
सुबह बिजली न होने से घरों के सबमर्सिबल नहीं चल पाए और लोग पानी के लिए भटकते रहे। दूर दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लिया गया। इधर, बिजली कर्मचारियों ने फिर कवायद शुरू की। मसेनी के पास 33केवी लाइन का केबल बाक्स फुंका मिला। एसडीओ रवि पांडेय, जेई राघवराम पांडेय, अजीत राजपूत कर्मचारियों को लगाकर केबल बाक्स बदलवाने की कवायद में जुटे रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे लकूला उपकेंद्र से कैंट फीडर को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। वहीं, मिल्क डेयरी फीडर के उपभोक्ताओं को दिन में भी बिजली न मिलने से वह भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे। पांचाल घाट उपकेंद्र के जेई के खिलाफ आए दिन शिकायतें हो रही हैं। अक्सर बिजली व्यवस्था भी बेपटरी रहती है। बिजली अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



केबल बाक्स बदलने के बाद भी समस्या बरकरार

एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि केबल बाक्स बदलने के बावजूद उपकेंद्र चालू नहीं हो सका। 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मिल्क डेयरी फीडर के उपभोक्ताओं 24 घंटे से बिजली नहीं मिल पाई। इस फीडर को भी लकूला उपकेंद्र से जोड़कर कुछ देर के लिए बिजली दी जाएगी। इससे लोग घरों में पानी भर सकें। 33केवी लाइन में फाल्ट मिलने पर उसे ठीक कराकर पांचाल घाट बिजली उपकेंद्र चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें