फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पल्लेदार की रीढ़ की हड्डी टूटी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू का बोरा लादते समय गिरने से पल्लेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी मुखराम (50) पल्लेदारी करते हैं। वह रविवार सुबह गांव में ही ट्रैक्टर-ट्राॅली पर आलू के बोरा लाद रहे थे। जैसे ही बोरा लेकर ट्रॉली पर चढ़े कि पैर फिसलने से नीचे जा गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। लिहाजा दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉ. कृष्ण कुमार ने रेफर कर दिया।

बंदर के हमले से युवक घायल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी बृजेंद्र यादव (25) रविवार सुबह घर पर थे। उसी समय एक बंदर ने उन्हें दौड़ा लिया। घबराए बृजेंद्र गिर गए। इससे उनके काफी चोटें आईं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें