फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलिंडर से चला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सुविधा दम तोड़ रही है। ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है। सिलिंडरों से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इनकी कमी के चलते रविवार सुबह एक ही ऑक्सीजन सिलिंडर से काम चलाना पड़ा। सिलिंडर को लेकर स्टाफ नर्स और प्रभारी से नोकझोंक हो गई। सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट 20 दिन से खराब है। ऑक्सीजन का काम सिलिंडरों से चलाया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में छह मिनी सिलिंडर हैं। रविवार सुबह पांच सिलिंडर खाली हो गए। एक सिलिंडर मरीज को लगा था। आठ बजे शिफ्ट बदलने पर पहुंची स्टाफ नर्स ने सिलिंडर प्रभारी को फोन कर भरे सिलिंडर देने के लिए कहा, तो वह करीब एक घंटे बाद पहुंचे। उन्होंने पांच के बजाय तीन सिलिंडर ही देने की बात कही। इस पर स्टाफ नर्स ने नाराजगी जताई। कहा कि इमरजेंसी में कभी मरीज बढ़ सकते हैं। देरी पर दिक्कत हो जाएगी। सभी पांच सिलिंडर भरे चाहिए। काफी देर बहस होने के बाद आखिरकार भरे सिलिंडर दिए गए।
प्लांट में ताला, सीएमएस ने ली चाबी
अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट 18 सितंबर को खराब हो गया था। उसे रविवार तक चालू नहीं किया जा सका। शनिवार दोपहर सीएमएस प्लांट पर पहुंचे और ताला डालकर चाबी भी ले गए। तब से प्लांट का ताला नहीं खोला गया। उसमें रखा ड्यूटी रजिस्टर भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

‘पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन के सिलिंडर हैं। खाली होने पर यदि भरे सिलिंडर देने में आनाकानी की गई, तो गलत है। वह जांच करेंगे। प्लांट खराब है, शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा।’
विज्ञापन

- डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें