फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात, 220 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ेंगे पांच उपकेंद्र

Sat, 27 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारा चढ़ने से चल रही ओवरलोडिंग से निजात के लिए पांच उपकेंद्र 220 केवी ट्रांसमिशन निसाई से जोड़े जाएंगे। दो उपकेंद्रों को जोड़ने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई में 220/132/33 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इस उपकेंद्र से अभी कोई भी 33केवी उपकेंद्र जोड़ा नहीं गया। 132 केवी उपकेंद्र भोलेपुर व नीवकरोरी से 33केवी उपकेंद्रों को बिजली दी जा रही है। इससे गर्मी में बिजली खपत बढ़ने के साथ कई उपकेंद्र ओवरलोड हो रहे हैं। खासतौर से जरारी व जहानगंज उपकेंद्र के तो सभी फीडर एक साथ चल रही नहीं पा रहे हैं। अब ओवरलोडिंग से निजात पाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना ने बताया कि 220/132 केवी निसाई उपकेंद्र से आठ 33केवी उपकेंद्र जोड़े जाएंगे। यहां लगे 160 एमवीए के दो और 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर चालू कर दिए गए हैं। इससे जोड़े जाने वाले कुल आठ उपकेंद्रों में तीन जसमई, सेंट्रल जेल व श्रंगीरामपुर का निर्माण प्रस्तावित है। अगले वर्ष निर्माण पूरा होने पर इन्हें जोड़ा जाएगा। वहीं मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संचालित 33केवी उपकेंद्र सिरौली व गैसिंगपुर को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके बाद उपकेंद्र जरारी, जहानगंज, गुतासी व नवाबगंज को जोड़ने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा रिवैंप्ड योजना में बंच केबिल डालने के लिए काम तेजी से शुरू करने के आदेश दिए हैं। शीघ्र ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें