फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना चिलसरा चौकी प्रभारी जुगुल किशोर को मिली। जनपद न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने पर आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने बिंदुवार आख्या मांगी। विवेचक चौकी इंचार्ज जुगुल किशोर पाल ने बिंदुवार आख्या नहीं भेजी है। हाईकोर्ट ने लापरवाही पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने शनिवार देर रात चौकी इंचार्ज जुगुल किशोर को लाइन हाजिर कर दिया। (संवाद)