फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गांव में पार्टी बंदी कराने वाले चौकी इंचार्ज व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव में पार्टी बंदी कराने वाले सरह चौकी इंचार्ज व सिपाही को एसपी विकास कुमार ने निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोहरे हत्याकांड में चौकी पुलिस की भूमिका बेहद संदिग्ध रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह इंचार्ज जितेंद्र चौधरी व सिपाही जयनेंद्र कुमार चौहान ने गांव में पार्टी बंदी का माहौल कर दिया। बृजनंदन शुक्ला व आरोपी पक्ष का पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी पक्ष ने गांव में बिजली की सप्लाई के लिए लाइन डाल रखी थी। लाइन का तार टूटने से बृजनंदन की भैंस मर गई।
बृजनंदन ने कार्रवाई को लेकर आरोपी पक्ष के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर तीन दिन तक भैंस का शव नहीं उठने दिया था। चौकी इंचार्ज ने बृजनंदन व उसके पुत्र का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी पक्ष के लोग चौकी पर बैठकर रंगबाजी करते थे। इसके चलते सरह में माहौल खराब हो गया। 24 जुलाई को बृजनंदन की हत्या के बाद भी जांच कर रहे अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज को क्लीन चिट देकर कोई कार्रवाई नहीं की। पुत्र त्रिपुरारी ने चौकी इंचार्ज पर आरोपी पक्ष से पचास हजार रुपये लेकर शांतिभंग की कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार की रात को पुत्र चंदन की मौत के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में सीओ सिटी की रिपोर्ट पर देर रात एसपी ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी व सिपाही जयनेंद्र कुमार चौहान को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। एसपी विकास कुमारने बताया कि सीओ की रिपोर्ट मिलते ही चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें