फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज पर मारपीट कर कार में डालकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बग्गी चालक ने पांचाल घाट चौकी इंचार्ज पर मारपीट कर कार में डालकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले चालक ने एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा है। वहीं, चौकी इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव अमेठी जदीद निवासी श्यामपाल ने मंगलवार को एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर की सुबह छह बजे वह बग्गी से गोबर की खाद लेकर गांव की ओर जा रहा था। पराग डेयरी के पास पहुंचा, तभी चार पहिया कार से एक दरोगा आए। उन्होंने बग्गी को रुकवाया। इसके बाद दरोगा उसके साथ मारपीट करने लगे।
मारपीट कर दरोगा ने उसको कार में डालकर पांचाल घाट चौकी पर ले आए। चौकी पर भी डंडे से पीटा। पूछने पर सिपाहियाें ने बताया कि दरोगा कल्पेश चौधरी पांचालघाट चौकी इंचार्ज हैं। मारपीट का कारण पूछने पर चौकी इंचार्ज ने कोई जवाब नहीं दिया। दोपहर में श्याम पाल लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचा। वहां उसका मेडिकल भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कल्पेश ने बताया कि उन्होंने किसी बग्गी चालक को नहीं रोका और न ही मारपीट की है। आखिर वह घूरा ले जा रही बग्गी को क्यों रोकेंगे। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें