फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आई कार देख स्कूटी फिसलने से महिला सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय मार्ग पर स्कूटी से जाते वक्त अचानक दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर से कार आ गई। स्कूटी सवार महिला सिपाही ने ब्रेक लगाई, तो वाहन फिसल गया। इससे वह घायल हो गईं। फतेहगढ़ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संध्या यादव (24) पुत्री रंजीत सिंह स्कूटी से सुबह 11 बजे पुल पार कर रही थीं। कार भी पुलिस कर्मी की ही बताई जा रही है। महिला सिपाही को तत्काल लोहिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। सूचना पर पुलिस लाइन से स्टाफ के कई अधिकारी भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें