फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 साल बाद खुली ओटी, ऑपरेशन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। सीएचसी में 10 साल बाद ऑपरेशन थिएटर को खोलकर ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने ओटी खुलवाकर जायजा लिया। जल्द ही ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने वाली है।
कायमगंज सीएचसी में सर्जन डॉक्टर महेंद्र कुमार की तैनाती के दौरान हर रोज यहां आने वाले मरीजों के ऑपरेशन किए जाते थे। ऑपरेशन से प्रसव भी कराए जाते थे। वर्ष 2012 में डॉक्टर महेंद्र का तबादला शाहजहांपुर जनपद कर दिया गया। इसके बाद ऑपरेशन सुविधा बंद हो गई। अब फिर से सीएचसी पर ऑपरेशन सुविधा के लिए तैयारी शुरू की गई है। इसके लिए ऑनकाल सर्जन डॉक्टर की व्यवस्था की गई है। पिछले दिनों सीएमओ ने ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने ओटी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में प्रसव से पहला ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओटी में रेडिएंट वार्मर, कंसनट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, इमरजेंसी ट्रे, सक्शन मशीन, उपकरण ठीक हैं। मॉनिटर नहीं है, उसे खरीद लिया जाएगा। इस दौरान फार्मासिस्ट रोहित कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें