फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्त की बरात से रविवार देर रात घर लौट रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पांच युवक घायल हो गए। एक घायल को सैफई रेफर कर दिया गया, जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

कन्नौज थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के गांव अलाह निवासी शिवम (20) गांव के ही दोस्त की शादी में शामिल होने रविवार शाम नौगवां आया था। रात करीब पौने 12 बजे शिवम कन्नौज के तालग्राम के अहरुआ निवासी दोस्त हर्षित व गांव बलादासपुर निवासी प्रेम (21) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पांचाल घाट चौकी के सामने जैसे ही बाइक पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
ट्रक का पहिया शिवम के पेट से निकल गया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे छिबरामऊ थाने के गांव भौराजपुर निवासी विराट (19) और प्रेमपुर निवासी नागेंद्र उर्फ छोटू भी टक्कर लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शिवम को रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शिवम के पिता विष्णुदयाल मजदूरी करते हैं। शिवम घर की इकलौती संतान था। अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


मां की मौत के बाद शिवम को पिता ने ही पाला था
शिवम के जन्म के कुछ दिन बाद ही उसकी मां पूनम देवी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता विष्णुदयाल ने मजदूरी करके शिवम को बड़े लाड़-प्यार से पाला। वह जब पिता का सहारा बनने लायक हुआ तो उसे ईश्वर ने उठा लिया। पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें