फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर आईएमए के पूर्व सचिव सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अप्रशिक्षित कर्मचारियों के डायलिसिस करने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आईएमए के पूर्व सचिव सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जासमई निवासी अजय कुमार ने कादरीगेट थाने में कोर्ट के आदेश पर आवास विकास स्थित द केयर अस्पताल के संचालक आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. केएम द्विवेदी, कर्मचारी अतीश, जनपद औरैया थाना बिधूना गांव चिरकुआ निवासी सूर्यभान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि भाई किशोर उर्फ सरवन को 22 जुलाई को द केयर अस्पताल में दिखाने आया। वहां मौजूद अतीश व सूर्यभान ने बताया कि वह डयलिसिस कर लेते हैं। विश्वास करके भाई को भर्ती करा दिया। डॉ केएम द्विवेदी के कहने पर इन लोगों ने भाई को इंजेक्शन लगाया और डायलिसिस शुरू कर दी। कुछ देर बाद भाई की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। अजय ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन व अप्रशिक्षित कर्मचारियों को डायलिसिस करने से भाई की मौत हुई है। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। एसओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें