फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब : पुलिस की झूठी रिपोर्ट पर गुंडा घोषित कर दिया

Tue, 25 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी सुधीर ने जिलाधिकारी से शिकायत की। कहा कि पुलिस की झूठी रिपोर्ट पर उन्हें गुंडा घोषित कर दिया गया। उनके खिलाफ कब मुकदमा दर्ज हुआ, उन्हें जानकारी तक नहीं है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्राहिमपुर निवासी सुधीर ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से शिकायत की कि शनिवार शाम उनके घर एडीएम न्यायालय से गुंडा नियंत्रण का नोटिस आया। उन्होंने कहा कि उनके भाई के प्लाट पर भूमाफिया दो भाइयों ने कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत पर दोनों भूूमाफियाओं पर कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी से वह रंजिश मानते हैं। अब भूमाफिया पुलिस से मिलकर उनके खिलाफ चोरी-छिपे मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गुंडा घोषित करा रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कब मुकदमा दर्ज कर लेती है, उन्हें पता ही नहीं चलता। न्यायालय से सूचना आने पर जानकारी हो पाती है। इससे परेेशान होकर वह तीन वर्ष से गांव छोड़कर अपनी ससुराल खगऊ में रह रहा है। इसके बावजूद पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज कर जांच भी नहीं करती। जिलाधिकारी ने कायमगंज पुलिस को जांच कर सही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें