फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बब्बन की निशानदेही पर पुलिस ने कुर्क गेस्ट हाउस से बरामद किया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाॅक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन की निशानदेही पर पुलिस ने कुर्क गेस्ट हाउस से ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस हरदोई जेल से बब्बन को छह घंटे की रिमांड पर लेकर आई थी। सीजेएम के आदेश पर बचाव पक्ष की ओर से पहुंचे वकील ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बनाए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे सहित चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में 2021 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। डीएम के आदेश पर माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली थी। ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के नाम पर एक ट्रैक्टर था। कुर्क ट्रैक्टर को सुपुर्द करने के लिए मऊदरवाजा पुलिस ने अमित दुबे को नोटिस भेजे थे।
उसके बाद भी ट्रैक्टर सुपुर्द नहीं किया था। मऊदरवाजा थाने में अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ कुर्क ट्रैक्टर को सुपुर्द नहीं करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में हरदोई जेल में बंद बब्बन को छह घंटे की रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा पुलिस शुक्रवार को हरदोई जेल से बब्बन को रिमांड पर लाई। पूछताछ के बाद एसओ अमित गंगवार, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया बब्बन को लेकर मोहम्मदाबाद पहुंचे। वहां पहले से कुर्क किए गए गेस्ट हाउस का ताला तुड़वाकर पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया। ट्रैक्टर को कोतवाली के अंदर खड़ा करवाया गया। सीजेएम के आदेश पर बचाव पक्ष से एक वकील पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद रहे और उन्होंने वीडियो बनाए।
इसकी रिपोर्ट तैयार कर वह न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि रिमांड पर लिए बब्बन की निशानदेही पर कुर्क गेस्ट हाउस के अंदर से ट्रैक्टर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें