कायमगंज। पुलिस ने शनिवार की रात ग्राम विराहिमपुर के पास तंबाकू से लदे एक ट्रक को संदेह के आधार पर पकड़ा है।
ट्रक के चालक व परिचालक ने पूछताछ मेें तंबाकू कायमगंज से लाने की बात कही है।
दोनों कोई बिल-बाउचर नहीं दिखा सके। पुलिस ने ट्रक को मंडी समिति में खड़ा कराकर जीएसटी विभाग को सूचना दी है। जीएसटी के एसी अतुल उमराव ने बताया कि फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)