फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी भोले तिवारी के भतीजे की दुकान है। पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने 17 सौ रुपये का सामान उधार लिया। कई बार रुपये मांगने पर भी नहीं दिए। पांच दिन पहले जब भोले ने तकादा किया, तो वह विवाद करने लगे। उसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी पांच-छह लोगों के साथ भोले के में घुस आए और हमला बोल दिया। सरिया, डंडों से मारपीट कर भोले को घायल कर दिया। बचाने आए भतीजे व भाई को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़ लाई। घायल भोले का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। (संवाद)