फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। पुत्री के घर रह रही वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुत्र ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पपियापुर निवासी माया देवी (65) एक माह से जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव तरा नगला निवासी पुत्री ममता के पास रह रही थी। मंगलवार की भोर माया देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहनोई कमलेश ने सास की मौत की सूचना साले महेंद्र सिंह को दी।
महेंद्र मौके पर पहुंचा और उसने हत्या का आरोप लगाया। इसमें बताया कि ये लोग मां को 28 जनवरी को साथ बुलाकर ले गए थे।
मां के पास पांच लाख रुपये व पांच लाख रुपये सोने-चांदी के जेवर थे। महेंद्र ने आरोप लगाया कि मां मानसिक रूप से कमजोर थी। इन लोगों ने संपत्ति दान में अपने नाम पर लिखवा ली। पुलिस ने मौके पर पड़ताल कर महेंद्र व ममता से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम में माया देवी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर लिया।
एसओ बलराज भाटी ने बताया कि महेंद्र ने तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें