फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे स्टेशन पर मृत मिला वृद्ध, आठ घंटे बाद भेजी पुलिस सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन से मृत अवस्था में लाए गए एक अज्ञात वृद्ध की अस्पताल से आठ घंटे बाद पुलिस सूचना भेजी गई। जबकि, शव को रात में ही मोर्चरी में रखवा दिया गया। लेटलतीफी की वजह से उसका पंचनामा नहीं भरा जा सका। सुबह आए ड्यूटी फार्मासिस्ट ने दोपहर में सूचना भेजी। सीएमएस ने लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर रविवार सुबह करीब तीन बजे एक 70 साल का वृद्ध अचेत पड़ा मिला। आरपीएफ के सिपाही उमेश चंद्र एंबुलेंस से सुबह साढ़े तीन बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. कृष्ण कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मोर्चरी में रखने के तुरंत बाद पुलिस को भेजी जाने वाली सूचना ड्यूटी फार्मासिस्ट ने नहीं बनाई। सुबह आठ बजे ड्यूटी बदल गई। साढ़े 11 बजे ड्यूटी कर रहे फार्मासिस्ट एसके मिश्रा की पुलिस सूचना पर नजर पड़ी। उन्होंने रात में ड्यूटी करके गए फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति को फोन कर जानकारी ली। करीब आठ घंटे बाद साढ़े 11 बजे अज्ञात शव की पुलिस सूचना भेजी गई।
विज्ञापन

लेटलतीफी की वजह से वृद्ध का पंचनामा नहीं भरा जा सका। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस सूचना न भेजने की बात उनके संज्ञान में है। उन्होंने सूचना भिजवाने के आदेश दे दिए थे। लापरवाही करने वालों से स्पष्टीकरण तलब करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें