फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-टॉली के नीचे दबने से वृद्ध की मौत हो गई। पल्लेदार घायल हो गया।
विज्ञापन

पलटी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पल्लेदार घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
फर्रुखाबाद के ठंडी सड़क से सीमेंट की बोरियां ट्रॉली में लादकर चालक ट्रैक्टर लेकर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कमालगंज कस्बा के हनुमान मंदिर के पास जा रहा था।
तभी रास्ते में भोजपुर बघार के पास गुरसहायगंज की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। ट्रॉली पर बैठे राजेपुर थाना के गांव जिठौली निवासी मंशाराम (35) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो से उतर कर सड़क किनारे खड़े गांव बिचपुरी निवासी लालाराम (65) की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने मंशाराम को सीएचसी पहुंचाया।
मंगलवार को लालाराम उसके परिवार के भीखम सिंह के घर दावत खाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें