फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लहसुन उखाड़ने के विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या

Sat, 17 Feb 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। लहसुन उखाड़ने के विवाद में वृद्ध की मारपीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर पट्टी निवासी 70 वर्ष के हरीराम का लहसुन के पौधे उखाड़ने को लेकर गांव के शैतान सिंह से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। मारपीट में हरीराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने हरीराम को सीएचसी में भर्ती कराया और इलाज के बाद वापस ले आए। शुक्रवार को हरीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद शैतान सिंह घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुत्र रामतीर्थ से घटना की जानकारी ली। पुत्र रामतीर्थ ने आरोप लगाया की शैतान सिंह ने लहसुन के दो पौधे उखाड़ने का आरोप लगाकर पिता हरीराम से मारपीट कर दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर पिता की मौत हो गई। हरीराम की पत्नी की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। उसके चार पुत्रियां व एक पुत्र है। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें