फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ताजिया जुलूस के रूट डायवर्जन पर पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहर्रम में ताजिया जुलूस के रूट डायवर्जन करने पर कमेटी के लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षो से जुलूस पुलिस लाइन के अंदर से होकर आरआई आवास के सामने से होते हुए कर्बला की ओर जाता था। पिछले वर्ष आरआई आवास कर्बला जाने वाला गेट बंद कर दिया गया। ऐसे में जुलूस सिविल लाइन मड़ैया की ओर से निकाला गया। सीओ अमृतपुर ने जुलूस पिछले वर्ष वाले रास्ते से ही निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नसीम अहमद इदरीशी व सचिव वकील मोहम्मद, अताउल हक कश्पी सहित अन्य पदाधिकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से मिलने पहुंचे। कमेटी के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहर्रम का जुलूस वर्षों से पुलिस लाइन से आरआई आवास के सामने से होकर कर्बला की ओर निकाला जाता रहा है।
कोविड में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली। इसी बीच आरआई आवास से कर्बला की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे गेट को बंद कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से जुलूस निकालने की अनुमति में निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने के आदेश दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। एसपी ने सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय को कमेटी के लोगों के साथ मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने आरआई अविचल पांडेय को बुलाया। आरआई ने बताया कि पिछले वर्ष मोहर्रम का ताजिया जुलूस सिविल लाइन मड़ैया की ओर से फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने से होते हुए कर्बला की ओर गया था। ऐसे में सीओ ने पिछले वर्ष वाले रास्ते से ही जुलूस निकालने के आदेश दिए। कमेटी के पदाधिकारी वर्षो से निर्धारित मार्ग की दुहाई देते रहे।
कमेटी के लोगों ने रास्ते में दूसरे समुदाय की बस्ती होने का हवाला भी दिया। सीओ ने पुलिस व्यवस्था पुख्ता करने का भरोसा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से जारी आदेश पर रूट डायवर्जन का उल्लेख करवाकर आदेश दिलवाने की बात भी कही। कुछ देर नोकझोंक के बाद पदाधिकारी मान गए। इस दौरान कमेटी के सदस्य रईस हैदर अच्छे भाई, राजू अब्बासी, चंदा, नदीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें