फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गुरुशरणम् का मलबा नीलाम करने पहुंचे अफसर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट में आगरा जेल में बंद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गुरुशरणम् होटल पर बुलडोजर चलने के बाद मंगलवार को अधिकारी मलबा नीलाम करने के लिए पहुंचे। बोली लगाने चार लोग ही पहुंच सके। ईओ ने कम से कम कीमत 20 लाख रुपये रखी, तो किसी ने भी बोली नहीं लगाई। अब पीडब्ल्यूडी से कीमत का दोबारा आकलन कराने के बाद तीन नवंबर को बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे का शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल गिरा दिया गया था। मलबा की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, ईओ रविंद्र कुमार, विनियमित क्षेत्र के जेई डीके सिंह, कादरीगेट पुलिस के साथ मलबा नीलाम करने पहुंचे। वहां मलबा खरीदने वाले चार ठेकेदार भी पहुंच गए।
प्रक्रिया शुरू होती कि ईओ ने कम से कम 20 लाख रुपये बोली लगाई। इस पर ठेकेदारों ने यह रकम दोगुनी बताकर बोली लगाने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि पिछली बार पीडब्ल्यूडी ने करीब 10 लाख रुपये कीमत आंकी थी। अधिकारियों ने अब नीलामी की तिथि तीन नवंबर तय की है। बताया कि नीलामी की तिथि तक मलबा की कीमत का आकलन करवा लिया जाएगा। लिहाजा अधिकारियों को बिना बोली के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें