फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधिकारी कर्मचारी नदारद, डीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाॅक कार्यालय के निरीक्षण के लिए सुबह 10 बजे पहुंचे जिला विकास अधिकारी को ब्लाॅक कार्यालय में केवल चौकीदार मिला।
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं थे। उनके सामने बाद में पहुंचे कर्मचारियों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कुछ कर्मचारी तो उनके जाने तक नहीं पहुंचे।



जिला विकास अधिकारी श्यामकुमार तिवारी बुधवार सुबह 10.15 बजे कस्बे के रेलवे रोड स्थित ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे, उन्हें चौकीदार मौजूद मिला। ग्राम्य विकास, पंचायत विभाग, मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसके बाद वरिष्ठ सहायक विजय राठौर, नितिन मिश्रा, ब्लाॅक मिशन प्रबंधक केपी मिश्रा व कुछ अन्य कर्मचारी पहुंचे।
कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कार्यालयों में अच्छी कार्य संस्कृति हो। सुबह 10 बजे समय से आएं। जनता के कामों को समय से निस्तारित करें। वह करीब 40 मिनट कार्यालय में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि उनके पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे आना शुरू किया। कुछ तो उनके जाने के बाद भी नहीं पहुंचे। सभी से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। बढ़पुर ब्लाॅक का भी निरीक्षण किया गया। जवाब मिलने पर परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें