फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर के चल रहा नर्सिंगहोम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। एसीएमओ ने छापा मारकर कस्बा में बिना डॉक्टर चलते मिले नर्सिंगहोम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने टीम के साथ सोमवार शाम कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित रेहान नर्सिंगहोम पर छापा मारा। यहां एक महिला भर्ती मिली। वार्ड में पांच बेड पड़े थे। नर्सिंगहोम में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं मिला। पूछताछ में संचालक मो. दानिश ने एसीएमओ को बताया कि नर्सिंगहोम में एमबीबीएस डॉ. मनीष सिंह, डॉ. मो. यासिर व बीएएमएस डॉ. अंशुल चौहान बैठते हैं।
एसीएमओ ने भर्ती मरीज को एंबुलेंस से भेजकर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने वार्ड व ऑपरेशन थियेटर समेत नर्सिंगहोम के दरवाजे में ताला लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि मौके पर डॉक्टर न मिलने से नर्सिंगहोम सील कर दिया है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि पंजीकृत निजी अस्पतालों में यदि मौके पर डॉक्टर नहीं मिलेगा तो अस्पताल को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें