फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मैरिज हॉल में चल रहा नर्सिमहोम, भर्ती मिले मरीज

Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के सटे गांव याकूतगंज में मैरिज हॉल में अवैध रूप से नर्सिंगहोम चलता मिला। डिप्टी सीएमओ के छापा के दौरान बड़ी संख्या में मरीज भर्ती मिले। नर्सिंगहोम संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


शहर के लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में अवैध नर्सिंगहोम चल रहे हैं। शुक्रवार शाम झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी माथुर व डॉ.दीपक कटारिया ने कमालगंज क्षेत्र में छापा मारा। सूचना पर वह फतेहगढ़ से कुछ दूरी पर स्थित याकूतगंज पहुंचे। वहां एक मैरिज हॉल में नर्सिंगहोम चलता मिला। संचालक से पंजीकरण संबंधी प्रपत्र मांगे। वह नहीं दिखा सका। डॉ. दीपक कटारिया ने बताया कि नर्सिंगहोम में भर्ती 12 मरीजों का उपचार चलता मिला। पंजीकरण न दिखाने पर संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रपत्र न दिखाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें